kisan credit card scheme

[wp_ad_camp_1]

 किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी  ( Kisan Credit Card Scheme ki jaankari )

किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड  योजना ( kisan credit card scheme ) शुरू हुई है जो कि उनके लिए बहुत बड़ी जरूरत बन सकती है। अगर यह क्रेडिट कार्ड उनके पास आ जाता है तो वह आसानी से कोई भी कर्जा ले सकते हैं। इसलिए यह योजना उनके लिए बहुत ही अच्छी है। इस क्रेडिट कार्ड की मदद से उन्हें खेती के लिए आसानी से खर्चा मिल जाएगा जिससे वह लोग समय से पहले ही किसान खेती के लिए उपकरण बीज और जो भी उस से संबंधित चीजे हैं वह खरीद सकते हैं।

Kisan Credit Card क्या हैं किसान क्रेडिट कार्ड ? ( Kya hai kisan credit card )

यह किसान क्रेडिट कार्ड एक तरह से उनके लिए उनके लिए पहचान पत्र है। अगर यह क्रेडिट कार्ड उनके पास आ जाता है तो वह आसानी से खेती के लिए कर्जा ले सकते हैं। और अपनी कृषि से संबंधित गतिविधियों को आसानी सुचारु रुप से चला सकते हैं। इस क्रेडिट कार्ड के अंदर उनका नाम, जमीन की जानकारी, पता, सुधार की अवधि, वैलिडिटी पीरियड और किसान का पासपोर्ट साइज फोटो इकट्ठा किया जाएगा।

किसान क्रेडिट कार्ड का इतिहास ( Kisan Credit Card ka itihas )

किसान क्रेडिट कार्ड आज से नहीं बल्कि 1998-99 में वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने आरंभ किया था। उन्होंने कहा था कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के चलते बैंक किसानों को एक तरह से गोद लेगी जिससे किसान हमारे भारत देश को बेहतरीन बीज खाद और कीटनाशक खरीद के अच्छी फसल दे सके। इसलिए नाबार्ड प्रमुख बैंको के साथ विचार विमर्श किया गया और उसके बाद एक आदर्श प्रेस किसान क्रेडिट कार्ड योजना आरंभ की गई और यह स्कीम रिजर्व बैंक के साथ आरंभ की गई थी।

किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे  ( Kisan Credit Card ke fayde )

किसान क्रेडिट कार्ड  का फायदा उठाने के लिए ज्यादा पढ़ाई लिखाई की जरूरत नहीं है और इसे कम पढ़े लिखे लोग भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस योजना के चलते किसान को हर साल लोन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए यह  योजना किसानों का समय और तनाव दोनों से बचाएगी। इसमें किसान को ब्याज क्रेडिट कार्ड पर मिल जाता है इसलिए किसान बिना किसी मुश्किल के अपने खेत के लिए बीज, खाद और भी अन्य जरूरत की चीजें खरीद कर एक अच्छी फसल तैयार कर सकता है। अगर कर लिया है तो उसको चुकाना भी पड़ेगा। परंतु इसके लिए किसान को चिंता करने की जरूरत नहीं है जब उन की फसल बिक जाए उसके बाद ही वह इस कर्ज को अदा कर सकते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए योग्यता ( Kisan Credit Card ke liye yogyta )

किसान क्रेडिट कार्ड उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके पास खुद के खेत होते हैं या फिर किसी के खेती में वह काम करते हैं या फिर उनके पास फसल उत्पादन के लिए बहुत सारे खेत होते हैं। इस लोन को एक किसान भी ले सकता है और समूह किसान भी ले सकता है। परंतु जरूरी बात यह है कि इस क्रेडिट कार्ड को हासिल करने के लिए किसान को बैंक के ऑपरेशन एरिया में सम्मिलित होना जरूरी है।

अब आपको बताते हैं कि किसान क्रेडिट कार्ड में किन-किन चीजों के लिए कर्ज ले सकता है। वह अपनी खेती के लिए, फसल की कटाई के लिए, अगर उसने पशु पालन किया है तो उनके लिए भी ले सकता है। कृषि संबंधित कई तरह की गतिविधियां होती हैं उनके लिए भी वह लोन ले सकता है। घर की आवश्यकताओं के लिए भी वह लोन ले सकता है। इन सब चीजों के लिए बैंक किसान क्रेडिट कार्ड पर लघु कर्ज देती है।

किसान क्रेडिट कार्ड तकनीकी सुविधा : ( kisan credit card takniki suvidha )

पर्याप्त सिंचाई की सुविधाओं,मिट्टी, जलवायु की उपयुक्तता,भण्डार की सुविधा,उत्पादन की उपयुक्ता, चित्राशी हमें कितनी मिलेगी यह सबसे महत्वपूर्ण सवाल है। कर्ज की राशि किस तरह से आपकी कृषि हो रही है, आप किस तरह की जमीन पर कृषि कर रहे हैं, इससे पहले आपको कितना कृषि उत्पादन मिला है। इन सब को देखते हुए मिलेगी।

किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत लोन सुविधा  ( Kisan Credit Card eantargat loan ki suvidha )

पहले साल किसान के क्रेडिट कार्ड पर शॉर्ट-टर्म क्रेडिट कार्ड लिमिट फिक्स कर दी गई है। उसके अनुसार फसलों की खेती और उससे उत्पन्न होने वाली फसल पर यह सब निर्भर करता है। अगर यह सब बेहतरीन तरीके से रहा तो अगले साल हर एक साल के एक से पांच में लोन 10% बढ़ा दिया जाता है और जो लिमिट शॉर्ट टर्म के लिए दी गई थी उसे हर पांचवें साल पर 150% बढ़ा दिया जाता है।
इस तरह की बहुत सारी प्रक्रिया किसानों के क्रेडिट कार्ड में जोड़ी और घटाई जाती है। इसलिए आजकल किसानों के लिए यह क्रेडिट कार्ड बहुत ही जरूरी है क्योंकि प्राकृतिक आपदा की वजह से किसानों की फसलों का बहुत नुकसान होता है। जिसकी वजह से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है। इसलिए यह क्रेडिट कार्ड उन की तकलीफ़ों को कम करने के लिए शुरु किया गया है।

SHARE
Previous articlesukanya samriddhi yojana
Next articlechilli chicken